NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

विश्व रैपिड : वैशाली ,विदित और हर्षा नें दिखाया दम

27/12/2021 -

विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का पहला दिन भारत के लिए मिला जुला रहा । एक और जहां पुरुष और महिला वर्ग के भारत के शीर्ष खिलाड़ी पेंटाला हरीकृष्णा और कोनेरु हम्पी लय में नजर नहीं आए तो विदित गुजराती ,हर्षा भारतकोठी और आर वैशाली नें शानदार खेल दिखाकर देश की उम्मीद को बल दिया है । पहले दिन पुरुष वर्ग में हर्षा भारत कोठी नए सितारे बनकर उभरे और लगातार 3 मैच जीतकर उन्हे विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन से खेलने का मौका मिला जबकि विदित सिर्फ नेपोमिन्सी से हारे , वैशाली नें भी चार मैच में से तीन जीतकर शानदार प्रदर्शन कर महिला वर्ग में देश का झण्डा बुलंद रखा है । आज विश्व रैपिड में पुरुष वर्ग में पाँच तो महिला वर्ग में चार राउंड और खेले जाएँगे , पढे यह लेख  

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

सनवे सिट्जस 2021:R8: कौन जीतेगा खिताब ? कहना हुआ मुश्किल !

22/12/2021 -

सनवे सिट्जस इंटरनेशनल शतरंज फेस्टिवल अब अपने समापन की कगार पर खड़ा है और कौन इसे जीतेगा यह कहना और मुश्किल हो गया है । राउंड 8 के परिणाम कुछ इस प्रकार आए है की शीर्ष पर 8 खिलाड़ी सयुंक्त बढ़त पर पहुँच गए है । भारत के अभिमन्यु पौराणिक नें नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव से ड्रॉ खेलते हुए अपनी सयुंक्त बढ़त बनाए रखी तो एसपी सेथुरमन और अर्जुन एरिगासी अपने अपने मुक़ाबले जीतकर सयुंक्त बढ़त मे शामिल हो गए अब अगले राउंड मे सेथुरमन पिछले विजेता बुल्गारिया के इवान चेपारीनोव से टक्कर लेंगे तो अभिमन्यु और अर्जुन आपस मे टकराएँगे । पढे राउंड 8 के बाद सिट्जस स्पेन से निकलेश जैन का लेख ... 

सनवे सिट्जस R7 : शानदार जीत से अभिमन्यु सयुंक्त बढ़त पर

21/12/2021 -

सनवे सिट्जस शतरंज फेस्टिवल 2021 अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है और अब सिर्फ अंतिम तीन राउंड ओर खेले जाने है और ऐसे मे भारत के अभिमन्यु पौराणिक अब मोर्चा सम्हालते नजर आ रहे है ,अर्जुन नें सातवे राउंड मे यूएसए के उभरते ग्रांड मास्टर नीमन हंस मोके को किंग्स इंडियन डिफेंस की बाजी मे काले मोहरो से आक्रामक अंदाज मे पराजित करते हुए तीन अन्य खिलाड़ियों उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तारोव , बुल्गारिया के इवान चेपरिनोव और जर्मनी के कोल्लार्स दिमित्रीज के साथ सयुंक्त बढ़त हासिल कर ली है । सिट्जस स्पेन से  इस लेख के साथ  देखे सिट्जस इंटरनेशनल मे लगी प्रसिद्ध फोटोग्राफर डेविड जादा की प्रदर्शनी और कैसा है यहाँ का खेल विश्लेषण कक्ष !

सनवे सिट्जस R5 : 5वीं जीत से सेथुरमन एकल बढ़त पर

19/12/2021 -

भारत के ग्रांड मास्टर सेथुरमन नें सनवे सिट्जस इंटरनेशनल शतरंज चैंपियनशिप मे लगातार पाँचवीं जीत हासिल करते हुए एकल बढ़त बना ली है पांचवें राउंड मे पहले टेबल पर सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए सेथुरमन नें बेहतरीन आक्रमण और मोहरो के तालमेल का नमूना पेश करते हुए बोसनिया के ग्रांड मास्टर डेनिस कडरिक को पराजित किया । अब छठे राउंड में जब सेथुरमन और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक आपस में टकराएँगे तो वह मुक़ाबला देखने लायक होगा । पांचवें राउंड में भारत के अभिमन्यु पौराणिक , मैरी गोम्स और मुरली कार्तिकेयन जीत दर्ज करने में सफल रहे जबकि निहाल सरीन को एक बार फिर हमवतन प्रणव एम नें ड्रॉ पर रोक लिया । इस दौरान विश्राम के दिन चेसेबल ब्लिट्ज़ खेला गया जिसे बोसनिया के ग्रांड मास्टर डेनिस कडरिक नें सभी 9 राउंड जीतकर अपने नाम किया । पढे यह लेख 

सनवे सिट्जस R4 : सेथुरमन की लगातार चौंथी जीत

17/12/2021 -

सनवे सिट्जस इंटरनेशनल  शतरंज फेस्टिवल के राउंड चार के बाद भारत के ग्रांड मास्टर एसपी सेथुरमन समेत तीन खिलाड़ी अपने सभी चारों मुक़ाबले जीतकर सयुंक्त बढ़त बना ली है ।  सेथुरमन नें चौंथे राउंड मे पांचवें टेबल पर खेलते हुए हमवतन हर्षा भारतकोठी को पराजित कर दिया । कोलंबिया के ग्रांड मास्टर क्रिस्टियान रिओस और बोसनिया के ग्रांड मास्टर डेनिस कडरिक भी लगातार चौंथी जीत हासिल करने मे सफल रहे और अब अगले राउंड मे सेथुरमन डेनिस से तो रिओस शीर्ष वरीय कोरोबोव से बाजी खेलेंगे । अन्य खास मुकाबलों मे सौम्या स्वामीनाथन नें निहाल सरीन को ड्रॉ पर रोककर फिर से चौंकाया तो नीलोत्पल दास नें मुरली कार्तिकेयन को हराकर अप्रत्याशित परिणाम दिया । नन्हें प्रणव का तबातबाई को ड्रॉ पर रोकना भी चर्चा मे रहा । सिट्जस स्पेन से निकलेश जैन का लेख ....

सनवे सिट्जस R3 : पाँच भारतीय सयुंक्त बढ़त पर

16/12/2021 -

नौवे सनवे सिट्जस इंटरनेशनल शतरंज फेस्टिवल मे भारत के पाँच खिलाड़ी तीसरे राउंड के बाद अपने सभी मैच जीतकर सयुंक्त बढ़त मे पहुँच गए है । ग्रांड मास्टर सेथुरमन , अभिमन्यु पौराणिक , संकल्प गुप्ता और हर्षा भारतकोठी नें एक बार फिर अपनी वरीयता बनाए रखते हुए निचले वरीय खिलाड़ियों को हराकर अपना तीसरा अंक बनाया जबकि पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियन सौम्या स्वामीनाथन नें एक बार फिर उलटफेर करते हुए खुद से अधिक रेटिंग के ग्रांड मास्टर चिली के रोड्रिगो वासेक को पराजित कर अपना तीसरा अंक हासिल किया । पिछले राउंड मे ड्रॉ खेलने वाले निहाल और अर्जुन इस राउंड मे जीतकर वापसी करने मे कामयाब रहे जबकि इस राउंड मे मुरली कार्तिकेयन नीलोत्पल दास नें अपनी बाजी ड्रॉ खेली । वही पिछली दो बार के विजेता अंटोन कोरोबोव और इवान चेपरिनोव लगातार तीसरा राउंड जीतने मे कामयाब रहे । पढे यह लेख 

सनवे सिट्जस R2 : मैरी और सौम्या ने किया उलटफेर

15/12/2021 -

स्पेन के सिट्जस में चल रहे सनवे इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट का दूसरे दिन भारत के महिला खिलाड़ियों के कारनामे से गुलजार रहा , भारत की महिला ग्रांड मास्टर मैरी गोम्स और इंटरनेशनल मास्टर सौम्या स्वामीनाथन नें अपने बेहतरीन खेल से सभी को प्रभावित किया ।  मैरी गोम्स नें 13 वे वरीय फ्रांस के ग्रांड मास्टर मैथ्यू कोरनेटो को पराजित कर टूर्नामेंट में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर किया वैसे आपको बता दे की इसी सिट्जस में कुछ समय पहले उन्होने भारत को विश्व महिला टीम का पदक जीतने में योगदान दिया था । दिन की दूसरी बड़ी जीत हासिल की सौम्या स्वामीनाथन नें उन्होने 15वे वरीय ब्राज़ील के शीर्ष खिलाड़ी अलेक्ज़ेंडर फेयर को पराजित करते हुए लगातार दूसरी जीत हासिल की । पढे यह लेख

रोमांचक मुकाबलों के साथ शुरू हुआ सनवे सिट्जस 2021

14/12/2021 -

45 देशो के 280 खिलाड़ियों की मौजूदगी मे सनवे सिट्जस इंटरनेशनल शतरंज फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है और कई बड़े नामो की पहले दिन आसान जीत के अलावा पहले ही दिन कई उलटफेर भी देखने को मिले है । प्रतियोगिता का सबसे बड़ा नाम पिछले बार के विजेता उक्रेन के ग्रांड मास्टर अंटोन कोरोबोव है और पहले दिन आसान जीत से खिताब बचाने का अपना इरादा जता चुके है जबकि भारत के निहाल सरीन ,अर्जुन एरिगासी , मुरली कार्तिकेयन , अभिमन्यु पौराणिक और सेथुरमन भी पहले दिन आसान जीत के साथ अच्छी शुरुआत करने मे सफल रहे है । खैर जब प्रतियोगिता मे 69 भारतीय हो तो उलटफेर सामने आएंगे ही पहले ही दिन भारत की प्रियांका नुटाकी नें हमवतन पी इनियन को हरा बड़ा उलटफेर किया । हिन्दी चेसबेस इंडिया से निकलेश जैन की सीधे सिट्जस से देखे और पढे यह रिपोर्ट 

अब पोलैंड में होगी विश्व रैपिड और ब्लिट्ज़ 2021

12/12/2021 -

क्लासिकल विश्व शतरंज चैंपियनशिप में तो मेगनस कार्लसन नें अपना ताज बचा लिया है लेकिन दो हफ्ते से भी कम समय में उन्हे अब अपना रैपिड और ब्लिट्ज़ का ताज बचाने की चुनौती होगी , खैर उन्हे अपना विश्व खिताब बचाने के लिए कजाकिस्तान नहीं जाना होगा अब उन्हे अपने खिताब का बचाव पोलैंड मे करना होगा । कजाकिस्तान मे कोविड के नए वायरस के चलते वहाँ की सरकार नें आने वाले यात्रियो पर कड़े प्रतिबंध लगा दिये है और इस कारण फीडे ने रिकॉर्ड कम समय मे प्रतियोगिता को पोलैंड मे स्थानांतरित करते हुए शानदार काम किया है । पढे यह लेख 

मेगनस कार्लसन लगातार पाँचवीं बार बने विश्व चैम्पियन

11/12/2021 -

तो आखिर मेगनस कार्लसन नें लगातार अपना पाँचवाँ विश्व खिताब जीत लिया ,विश्व शतरंज चैंपियनशिप के 11वे राउंड मे कार्लसन नें प्रतियोगिता मे अपनी चौंथी जीत हासिल की तो नेपोमिन्सी को अपनी चौंथी हार का सामना करना पड़ा और कार्लसन नें अपनी अब तक की सबसे बड़े अंतर 7.5-3.5 से विश्व चैंपियनशिप अपने नाम की । कार्लसन के लिए यह जीत उनके आलोचको के लिए भी करारा जबाब है जो पिछले एक साल से उन्हे पहले से कमजोर खिलाड़ी करार दे रहे थे । इस जीत से कार्लसन को करीब 10 करोड़ 30 लाख रुपेय तो नेपो को करीब 7 करोड़ रुपेय दिये जाएँगे । इसके साथ ही लगातार दो विश्व चैंपियनशिप के बाद एक बार फिर अंतिम परिणाम क्लासिकल मुकाबलों से ही सामने आया । पढे यह लेख 

कार्लसन और विश्व खिताब में अब एक अंक का फासला

09/12/2021 -

दुबई में चल रही फीडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप में दसवें राउंड में पिछले कुछ  राउंड से चला आ रहा जीत हार का दौर थम गया और एक आसान ड्रॉ के बाद मौजूदा विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन अपने लगातार पांचवें विश्व खिताब से बस एक अंक दूर रह गए है जो काफी हद तक संभव नजर आ रहा है । चैलेंजर रूस के यान नेपोमिन्सी नें दसवें राउंड में फूँक फूँक का चाले चलते हुए जीतने की कोई इच्छा नहीं दिखाई और वह ड्रॉ से ही संतुष्ट नजर आए और अब उनके सामने अगले चाल मैच में कम से कम 3.5 अंक बनाने की आसाधारण लग रही चुनौती है और अगले दो मैच में परिणाम आना निश्चित नजर आ रहा है । पढे यह लेख 

विश्व चैंपियनशिप R 9 : कार्लसन खिताब से बस डेढ़ कदम दूर

08/12/2021 -

लगातार पाँच ड्रॉ के साथ शुरू हुई फीडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप 9 राउंड के बाद एक ऐसे पड़ाव पर पहुँच गयी है जहां प्रतियोगिता के शुरू होने के पहले किसी नें भी सोचा नहीं होगा । विश्व चैम्पियन कार्लसन का सधा हुआ खेल तो सबकी उम्मीद के अनुसार ही है पर उनके चैलेंजर यान नेपोमिन्सी का इतिहास का सबसे लंबा मैच हारने के बाद लगभग समर्पण कर देना शतरंज के जानकारो के लिए भी चौंकाने वाला है । पिछले चार राउंड में तीन परिणाम ने विश्व चैंपियनशिप को उसके समापन के नजदीक ला दिया है और अगले पाँच राउंड में तीन भी राउंड हो पाएंगे ऐसा मुश्किल नजर आता है , मतलब अब कार्लसन अपने पांचवें विश्व खिताब से सिर्फ डेढ़ कदम दूर खड़े है । पढे यह लेख और देखे आज का सीधा लाइव विश्लेषण .... 

विश्व चैंपियनशिप R 8 : कार्लसन की नेपो पर दूसरी जीत

06/12/2021 -

फीडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप के आठवे राउंड मे  एक और परिणाम आते ही अब एक और जहां मौजूदा चैम्पियन मेगनस कार्लसन का एक और विश्व खिताब पर दावा बेहद मजबूत हो गया है तो दूसरी और उन्हे चुनौती दे रहे रूस के यान नेपोमिन्सी के लिए विश्व खिताब एक सपना बन जाने का खतरा बढ़ गया है । आठवे राउंड में सफ़ेद मोहरो से खेल रहे कार्लसन का सामना आज बेहद कमजोर चाले चलते नेपोमिन्सी से हुआ और परिणाम स्वरूप कार्लसन नें जीत दर्ज करते हुए बड़ी आसानी से अपनी बढ़त को दो अंको का कर दिया । पहले पाँच मैच में जहां नेपोमिन्सी का स्तर कार्लसन से बीस ही नजर आ रहा था वह एक हार के बाद बहुत नीचे नजर आया । अब देखना यह है की क्या नेपोमिन्सी बचे हुए 6 मुकाबलों में वापसी कर पाएंगे ? पढे यह लेख 

विश्व चैंपियनशिप R 6&7 : कार्लसन को मजबूत बढ़त

04/12/2021 -

कल फीडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप मे आखिरकार वो परिणाम आया जिसका सबको इंतजार था पर यह आया भी इतिहास मे इस टूर्नामेंट की किसी एक मैच मे सबसे ज्यादा 136 चाले खेलने के बाद । एक दिन के विश्राम के बाद जब छठे राउंड मे मौजूदा विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन सफ़ेद मोहरो से खेलने उतरे तो सभी कुछ अलग मैच की उम्मीद कर रहे थे और खेल पहली 40 चालों मे ही परिणाम आने की उम्मीद दर्शाने लगा कभी नेपोमिन्सी तो कभी  कार्लसन के पास जीतने की संभावना नजर आने लगी पर उसके बाद खेल लंबे चलने वाले एंडगेम मे पहुंचा जहां कार्लसन नें अपनी चितपरिचित अंदाज मे लगातार बेहतर चालो के दम पर एक इतिहासिक जीत के साथ बढ़त बना ली है । आज अब थोड़ी देर पहले खेला गया सातवाँ राउंड ड्रॉ हो चुका है और ऐसे मे कार्लसन के पास 4-3 की बढ़त हासिल हो गयी है । पढे यह लेख 

निहाल की शानदार जीत ,स्पीडचैस सेमी फाइनल पहुंचे

03/12/2021 -

भारत के 17 वर्षीय युवा ग्रांड मास्टर निहाल सरीन नें अब चेस डॉट कॉम स्पीड चेस के क्वाटर फाइनल मे एक और कारनामा करते हुए विश्व के नंबर 11 के खिलाड़ी हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट को एकतरफा अंदाज मे पराजित कर दिया है और इसके साथ ही अब यह तय हो गया है  की सेमी फाइनल मे उनका मुक़ाबला फबियानो करूआना या वेसली सो मे से किसी एक खिलाड़ी से होगा । निहाल नें क्वाटर फाइनल मुक़ाबले मे रिचर्ड को 5+1 , 3+1 और 1+1 तीनों फॉर्मेट मे पराजित कर कुल 18-9 के बड़े अंतर से मात दी और किसी भी फॉर्मेट मे रिचर्ड को वापसी का या बराबरी हासिल करने का कोई मौका नहीं दिया । पढे यह लेख और देखे सारे मुक़ाबले । 

Contact Us