NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

शशिकिरण का कमाल : जीता फागरनेस इंटरनेशनल

18/04/2022 -

शेर कभी बूढ़ा नहीं होता और अनुभव से बड़ी कोई तकनीक नहीं होती ,ऐसा ही कुछ साबित कर दिखाया भारत के सबसे अनुभवी ग्रांड मास्टर कृष्णन शशिकिरण नें जिन्होने वर्तमान के सभी युवा भारतीय ग्रांड मास्टरों को पीछे  छोड़ते हुए नॉर्वे की राजधानी ओस्लो से 185 किलोमीटर दूर हो रहे फागरनेस इंटरनेशनल शतरंज का खिताब अपने नाम कर लिया ,अंतिम राउंड मे शशिकिरण नें जर्मनी के अलेक्ज़ेंडर डोनचेंकों को पराजित करते हुए बेहतर टाईब्रेक मे आर्यन चोपड़ा को पीछे छोड़ते हुए खिताब जीत लिया।  इस जीत से शशि की फीडे रेटिंग मे एक और अंक का इजाफा हुआ है और वह फिलहाल भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग मे छठे स्थान पर बने हुए है और भारत की ओलंपियाड टीम के लिए अपना दावा उन्होने मजबूत कर लिया है । पढे यह लेख 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

फागरनेस शतरंज :अर्जुन,निहाल,शशि,आर्यन सयुंक्त बढ़त पर

15/04/2022 -

नॉर्वे की राजधानी ओस्लो से 187 किलोमीटर उत्तर में बसे खूबसूरत नगर फागरनेस में चल रहे इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट में भारत के अर्जुन एरिगासी को टॉप सीड मिली है और फिलहाल वह अपनी रेटिंग में लगभग 3 अंको की बढ़त के साथ 3 जीत और 3 ड्रॉ खेलकर 4.5 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है हलङ्कि उनके ही साथ निहाल सरीन , कृष्णन शशिकिरण और आर्यन चोपड़ा भी इतने ही अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त में चल रहे । यह प्रतियोगिता इसीलिए भी खास है क्यूंकी भारत के कई शीर्ष ग्रांड मास्टर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने की लड़ाई भी लड़ रहे है । जून के आगामी रेटिंग लिस्ट में भारतीय टीम का चयन रेटिंग के आधार पर कर लिया जाएगा ऐसे में हर कोई टॉप 10 के अंदर जगह बनाने की कोशिश में लगा हुआ है । पढे यह लेख 

हारी बाजी जीतकर प्रग्गा बने रेकेवेक ओपन के विजेता

13/04/2022 -

भारत के 17 वर्षीय ग्रांड मास्टर आर प्रग्गानंधा नें रेकेवेक ओपन 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है । अंतिम राउंड मे हमवतन डी गुकेश के सामने एक समय तक बेहद मुश्किल स्थिति मे नजर आ रहे प्रग्गानंधा नें अंतिम कुछ चालों मे गुकेश को समय के दबाव पर लाकर गलतियाँ कराने की संभावना बनाई और फिर हुआ भी कुछ ऐसा ,गुकेश नें अपनी राजा की सुरक्षा करते हुए लगातार दो भारी भूल की और मुक़ाबला हार गए । खैर इस जीत के बाद प्रग्गानंधा अपनी लाइव रेटिंग में 2637 अंको पर जा पहुंचे है और इसका असर अब साफ तौर पर ओलंपियाड की टीम चयन सूची पर भी नजर आएगा । हारने के बाद गुकेश 17वे स्थान पर रहे । अभिजीत गुप्ता आठवे स्थान पर रहे तो तानिया सचदेव शीर्ष महिला खिलाड़ी रही । पढे यह लेख 

रेकेवेक ओपन –प्रग्गानंधा खिताब की ओर ,सामने है गुकेश  

12/04/2022 -

इसमें अब कोई दो राय नहीं बची है की भारतीय शतरंज की कमान अब धीरे धीरे उसके युवा कंधो पर स्थानांतरित हो चुकी है और हर बड़े मुकाबलो मे 16 से 18 साल के भारत के ग्रांड मास्टर निर्विवाद तौर पर बेहतरीन खेल दिखा रहे है । नेशनल सीनियर हो या दिल्ली ओपन अर्जुन और गुकेश नें हर बड़े नाम को पीछे छोड़कर खिताब के पहले दो स्थानो पर कब्जा बड़ी ही सहजता से जमाया और अब रेकेवेक ओपन के अंतिम राउंड मे जहां प्रग्गानंधा खिताब जीतने के करीब है अंतिम राउंड मे उनका सामना डी गुकेश से होना है और इसी रोमांचक मुक़ाबले पर सबकी नजरे लगी हुई है । फिलहाल प्रग्गानंधा 6.5 अंक बनाकर दो अन्य खिलाड़ियों के साथ सयुंक्त बढ़त पर है तो गुकेश 6 अंक बनाकर 6 अन्य खिलाड़ियों के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है । 

रेकेवेक ओपन : गुकेश-प्रग्गानंधा सयुंक्त दूसरे स्थान पर

10/04/2022 -

जैसे -जैसे ओलंपियाड 2022 के लिए भारतीय शतरंज टीम के चयन की तारीख नजदीक आ रही है वैसे ही भारतीय शीर्ष ग्रांड मास्टर बेहद सक्रिय नजर आ रहे है । इसी क्रम मे आइसलैंड के प्रतिष्ठित रेकेवेक ओपन मे कई भारतीय शिरकत करते नजर आ रहे है । अब तक खेले पाँच राउंड में तीन जीत और दो ड्रॉ के साथ दूसरे वरीय डी गुकेश और प्रग्गानंधा 4 अंक बनाकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है जबकि अधिबन भास्करन, अभिजीत गुप्ता और महिला ग्रांड मास्टर तानिया सचदेव 3.5 अंको पर है । प्रतियोगिता के इस 35वें संस्करण में 39 देशो के 245 खिलाड़ी खेल रहे है और कुल 9 राउंड के इस टूर्नामेंट में अभी 4 राउंड और खेले जाने है । पढे यह लेख 

उज्बेकिस्तान के ओर्टिक बने गुजरात इंटरनेशनल के विजेता,भारत के नीलोत्पल और अनुज भी शीर्ष 3 में

08/04/2022 -

तीसरे गुजरात इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट का खिताब उज्बेकिस्तान के निगमटोव ओर्टिक नें अपने नाम कर लिया है । पहले स्थान के लिए ओर्टिक के अलावा भारत के नीलोत्पल दास और अनुज श्रीवात्रि भी 8.5 अंक बनाकर दावेदार थे पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर ओर्टिक पहले तो नीलोत्पल दूसरे और अनुज तीसरे स्थान पर रहे । आखिरी राउंड मे पहले बोर्ड पर ओर्टिक और नीलोत्पल दोनों के पास खिताब सीधे जीतने का मौका था पर परिणाम ड्रॉ रहा और खिताब टाईब्रेक से तय हुआ । इसके साथ ही भारत में तीन ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट की श्रंखला का सफलतापूर्वक समापन हो गया । पढे यह लेख 

वेसली सो ने जीता तीसरे फीडे ग्रां प्री का खिताब

06/04/2022 -

फीडे ग्रांड प्री 2022 के तीसरे टूर्नामेंट का समापन बर्लिन मे यूएसए के वेसली सो के विजेता बनते ही हो गया । यूएसए के दोनों दिग्गज खिलाड़ी हिकारु नाकामुरा और वेसली सो के बीच दोनों क्लासिकल मुक़ाबले ड्रॉ रहने के बाद विजेता का फैसला टाईब्रेक से हुआ और इस बार बाजी वेसली के हाथ रही ,उन्होने नाकामुरा को 1.5-0.5 से टाईब्रेक मे पराजित करते हुए अपना पहला ग्रां प्री खिताब जीत लिया हालांकि इस जीत के बाद भी वह ग्रां प्री अंको की सूची मे तीसरे स्थान पर रहे और कैंडीडेट्स के लिए चयनित नहीं हो पाये जबकि नाकामुरा हारने के बाद भी ग्रां प्री के ओवरऑल विजेता बन गए वहीं हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट दूसरे स्थान पर रहे और नाकामुरा के साथ फीडे कैंडीडेट्स मे अपनी जगह बनाने मे कामयाब रहे । पढे यह लेख 

गुजरात इंटरनेशनल : नीलोत्पल दास को एकल बढ़त

05/04/2022 -

दिल्ली ओपन के बाद अब गुजरात ओपन का खिताब भी किसी भारतीय के नाम हो सकता है । गुजरात इंटरनेशनल शतरंज में आठवे राउंड में बड़ा उलटफेर करते हुए एक समय भारत के अंडर 25 राष्ट्रीय चैम्पियन रहे नीलोत्पल दास नें टॉप सीड परागुए के डेलगाड़ो रेमरीज़ नेऊरिस को पराजित कर दिया और साथ ही प्रतियोगिता के दो राउंड बाकी रहते 7.5 अंक बनाकर एकल बढ़त हासिल कर ली है । दूसरे स्थान पर उज्बेकिस्तान केआब्दिसलिमोव आब्दिमालिक ,ओर्टिक निगमटोव , भारत के श्रीहरी एलआर और स्टेनी जीए 7 अंक बनाकर ख़िताबी दौड़ में बने हुए है । गुजरात इंटरनेशनल शतरंज का यह तीसरा संस्करण है और प्रतियोगिता में 14 देशो के 377 खिलाड़ी खेल रहे है । पढे यह लेख 

फीडे विश्व रैंकिंग : अर्जुन पहुंचे 62वे स्थान पर

04/04/2022 -

भारत के सबसे तेजी से आगे बढ़ते सितारे अर्जुन एरिगासी नें ताजा विश्व शतरंज रैंकिंग मे अपने खेल जीवन के सबसे अधिक 2675 अंक हासिल करते हुए 62वां स्थान हासिल कर लिया है । अर्जुन नें बांग्लादेश लीग में हुए अपने नुकसान की भरपाई दिल्ली ओपन में करते हुए यह आंकड़ा छुआ है और अब यह 18 वर्षीय राष्ट्रीय चैम्पियन 2700 रेटिंग के आंकड़े से सिर्फ 25 अंक दूर है जो उसके मौजूदा लय को देखते हुए ज्यादा मुश्किल नहीं लगता है । अर्जुन विश्व के जूनियर खिलाड़ियों में भी तीसरे स्थान पर पहुँच गए है । भारतीय पुरुष खिलाड़ियों में विश्वनाथन आनंद (2751) , विदित गुजराती ( 2723) और पेंटाला हरीकृष्णा ( 2705 ) रेटिंग के साथ पहले तीन स्थान पर बने हुए है । पढे यह लेख 

44वां शतरंज ओलंपियाड : एआईसीएफ़ और फीडे के बीच हुआ आधिकारिक अनुबंध

02/04/2022 -

भारत मे शतरंज ओलंपियाड होने जा रहा है जब से यह खबर मिली है तब से यह बात हर शतरंज खिलाड़ी को हर पल रोमांचित कर रही है और अब इस बात को पूरी तरह से आधिकारिक भी कहा जा सकता है क्यूंकी कल इसके सबंध मे विश्व शतरंज संघ और अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर हो गए है । विश्व शतरंज के अध्यक्ष अरकादी द्वारकोविच नें अखिल भारतीय शतरंज संघ के अध्यक्ष संजय कपूर और सचिव भारत सिंह चौहान के साथ इस प्रक्रिया को दिल्ली मे एक प्रेस वार्ता के दौरान पूरा किया । इसके साथ ही पहली बार भारत मे होने जा रहे विश्व शतरंज ओलंपियाड की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है और आज से 87 दिन बाद भारत अपने सबसे बड़े खेल आयोजन का गवाह बनेगा । दुनिया की सबसे बड़ी शतरंज प्रतियोगिता का पहला राउंड 29 जुलाई को तो अंतिम राउंड 9 अगस्त को खेला जाएगा । पढे यह लेख  ( सभी तस्वीरे - फीडे और एआईसीएफ़ की आधिकारिक विज्ञप्ति से )

फीडे कैंडीडेट्स : नाकामुरा और रिचर्ड नें बनाई जगह , कार्याकिन पर संशय बरकरार

31/03/2022 -

विश्व शतरंज चैंपियनशिप को हुए अभी तीन माह ही हुए है पर अब अगला कौन सा खिलाड़ी विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को चुनौती देगा इसकी तैयारिया पूरे ज़ोर पर है । फीडे ग्रांड स्विस के अंतिम पड़ाव के प्ले ऑफ की तस्वीर साफ होते ही फीडे कैंडीडेट्स 2022 की तस्वीर भी लगभग साफ हो गयी है । फीडे कैंडीडेट्स के दो बचे हुए स्थानो पर सबसे बेहतर ग्रां प्री अंको के आधार पर हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट और यूएसए के हिकारु नाकामुरा का स्थान तय हो गया है हालांकि फीडे एथिक्स कमिसन द्वारा रूस के सेरगी कार्याकिन पर लगाया गया प्रतिबंध अगर नहीं हटा तो फिर उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को जुलाई में होने वाले फीडे कैंडीडेट्स में जगह दी जा सकती है । पढे यह लेख 

अर्जुन एरिगासी नें जीता दिल्ली ओपन 2022 का खिताब

30/03/2022 -

बहुत कम टूर्नामेंट होते है जिसमें अंतिम राउंड के पहले तीन टेबल पर आपको परिणाम देखने को मिले पर दिल्ली ओपन 2022 के अंतिम राउंड का नजारा कुछ ऐसा ही था । पहले तीन स्थान  के लिए जोरदार संघर्ष हुआ और तीनों ही मैच मे परिणाम जीत हार के तौर पर सामने आया ,भारत के वर्तमान राष्ट्रीय चैम्पियन अर्जुन एरिगासी  नें एक बार फिर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर बाजी मारते हुए विजेता का स्थान पाया तो डी गुकेश को उपविजेता का स्थान हासिल हुआ । हर्षा भारतकोठी इस टूर्नामेंट मे नई सनसनी बनाकर उभरे और तीसरे स्थान पर जगह बनाने मे कामयाब रहे । इस टूर्नामेंट मे ख़िताबी जीत हार से ज्यादा इस बात भी महत्व रहा की आने वाले शतरंज ओलंपियाड में कौन से खिलाड़ी अपनी रेटिंग को बेहतर कर जगह बना पाएंगे । पढे यह लेख  

मेगनस कार्लसन नें जीता मेल्टवाटर चैरिटी कप

27/03/2022 -

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें लगातार दूसरा मेल्टवाटर शतरंज का खिताब अपने नाम कर लिया है । पिछले माह उन्होने एयरथिंग्स मास्टर्स का खिताब रूस के यान नेपोमिन्सी को हराकर अपने नाम किया था तो इस बार पोलैंड के यान डूड़ा को पराजित करते हुए चैरिटी कप का खिताब जीत लिया और इस तरह कार्लसन फिलहाल टूर की रैंकिंग मे काफी आगे निकल गए है । फाइनल मुक़ाबले मे कार्लसन नें पहला दिन 2.5-0.5 से जीतकर और दूसरे दिन पहला मैच जीतकर खिताब आसानी से जीतने की ओर कदम बढ़ा दिये पर उसके बाद डूड़ा नें शानदार वापसी करते हुए दिन 2.5-1.5 से जीतकर कार्लसन को टाईब्रेक खेलने विवश कर दिया । हालांकि ब्लिट्ज़ टाईब्रेक 2-0 से जीतकर कार्लसन अंततः विजेता बनने मे कामयाब रहे । इस प्रतियोगिता के दौरान करीब 1,50,000 डॉलर उक्रेन युद्ध पीड़ितो को दान किए गए । पढे यह लेख 

दिल्ली ओपन : 7 राउंड के बाद 7 खिलाड़ी सयुंक्त बढ़त पर

26/03/2022 -

दिल्ली इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है और ऐसे मे जब सिर्फ तीन राउंड बाकी रह गए है यह कहना और मुश्किल हो गया है की खिताब का विजेता कौन होगा । फिलहाल सात राउंड के बाद सात खिलाड़ी 6 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है । टॉप सीड और नेशनल चैम्पियन अर्जुन एरिगासी नें लगातार दो ड्रॉ के बाद इस राउंड मे जीत दर्ज की और बढ़त पर वापस लौटे तो वहीं पहले बोर्ड पर ललितबाबू और कार्तिक के ड्रॉ खेलने से टूर्नामेंट और खुल गया । भारत के डी गुकेश और हर्षा भारतकोठी , रूस के पावेल ,उज्बेकिस्तान के ओर्टिक अपने अपने मुक़ाबले जीतकर ख़िताबी दौड़ मे शामिल है । पढे यह लेख 

दिल्ली ओपन :उलटफेर के बीच अर्जुन की तीसरी जीत

24/03/2022 -

19वां दिल्ली इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट पहले ही राउंड से उलटफेर का गवाह रहा है और अब तक कई ग्रांड मास्टर डी गुकेश ,अभिजीत गुप्ता ,रिओस कृस्टियन अपने से कम वरीय खिलाड़ियों से हार का शिकार हो चुके है । खैर प्रतियोगिता के टॉप सीड अर्जुन एरिगासी नें अपने तीनों मुक़ाबले जीतकर एक बार फिर अपनी लाइव रेटिंग 2672 तक पहुंचा दी है । अर्जुन नें राउंड 2 में पी कार्तिकेयन और राउंड 3 में उज्बेकिस्तान के ओर्टिक निगमटोव को मात देते हुए अपनी तीसरी जीत हासिल की। अर्जुन के अलावा ललित बाबू ,विसाख एनआर ,इनियन पी ,साहिल दे ,मित्रभा गुहा और अजरबैजान के मिर्ज़ोएव अजर भी अपने तीनों मैच जीतकर सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है ।  पहले तीन राउंड के लिए एक खास पेयरिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया था जिसके चलते शुरुआती कड़े मुक़ाबले खेलने वाले इन सभी खिलाड़ियों को अगले राउंड कुछ निचले वरीय खिलाड़ियों का सामना करना पड़ेगा । पढे यह लेख 

Contact Us