फीडे कैंडिडैटस R6 : नेपोमिन्सी नें डूड़ा को दी मात
24/06/2022 -फीडे कैंडिडैट शतरंज के छठे राउंड में एक बार फिर पहले राउंड की तरह रूस के यान नेपोमिन्सी और यूएसए के फबियानों कारुआना जीत दर्ज करने में सफल रहे । ध्यान देने वाली बात यह भी है की यह दोनों खिलाड़ी इससे पहले हुई फीडे कैंडीडेट के विजेता रह चुके है । अब तक खेली गयी फीडे कैंडिडैट में अनुभवी खिलाड़ियों और पहली बार खेल रहे खिलाड़ियों के बीच अंतर साफ नजर आ रहा है । जहां एक तरफ नेपो और कारुआना जैसे खिलाड़ी लगातार अपने खेल पर नियंत्रण रखते हुए बेहतर खेल दिखा रहे है तो अलीरेजा और डूड़ा जैसे पहली बार खेल रहे युवा खिलाड़ी अपनी गलतियों से बाजी गवां रहे है । अब देखना यह है की बचे हुए छह राउंड में प्रतियोगिता का ऊंट किस करवट बैठता है । Photos: FIDE / Stev Bonhage