NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

इंदौर जीएम ओपन : बोरिस को हराकर दीपन नें बनाई बढ़त

11/01/2024 -

लगातार सातवीं बार भारत के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब अपने नाम करने वाले मध्य प्रदेश के इंदौर में चल रहे इंदौर इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट के चौंथे दिन के बाद भारत के अनुभवी ग्रांड मास्टर दीपन चक्रवर्ती नें प्रतियोगिता में लगातार चौंथी जीत दर्ज करते हुए एकल बढ़त कायम कर ली है । दीपन नें आज चौंथे राउंड में दूसरे वरीय फीडे के ग्रांड मास्टर बोरिस शावचेंकों को पराजित करते हुए  अपना चौंथा अंक बनाया । युवा खिलाड़ियों में आज मध्य प्रदेश के प्रखर बजाज नें दसवें बोर्ड पर इंटरनेशनल मास्टर कुशाग्र मोहन को पराजित करते हुए बड़ा उलटफेर किया और फिलहाल ग्रांड मास्टर इनियन पी समेत 10 टाइटल खिलाड़ियों के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है । 10 राउंड के इस टूर्नामेंट में कल दो राउंड खेले जाएँगे । पढे यह लेख  ....

Photo : Satyam vishwakarma

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

इंदौर ग्रांड मास्टर्स टूर्नामेंट : सौरभ नें श्रीलंका के तिलकरत्ने को हराकर किया उलटफेर

09/01/2024 -

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और देश के सबसे साफ नगर की उपाधि अपने पास रखने वाले इंदौर में आज से इंदौर इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर्स शतरंज का दूसरा संसकरण आरंभ हो गया, इस टूर्नामेंट में 15 देशो के खिलाड़ी भाग ले रहे है जिसमें कुल 10 ग्रांड मास्टर्स समेत 59 टाइटल खिलाड़ी शामिल है । प्रतियोगिता के टॉप सीड भारत के ग्रांड मास्टर इनियन पा है जिन्होने आज हमवतन अरुण कटारिया पर जीत दर्ज करते हुए अपने अभियान शुरुआत की उनके अलावा शीर्ष ग्रांड मास्टरों में फीडे के बोरिस सावचेंकों , बेलारूस के अलेक्सी फेडोरोव नें भी जीत के साथ शुरुआत की , आज पहले राउंड में सबसे बड़ा उलटफेर किया मध्य प्रदेश के 80वीं वरीयता वाले सौरभ चौबे नें जिन्होने श्रीलंका के 15वें वरीय इंटरनेशनल मास्टर जीएचएम तिलकरत्ने को सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए पराजित किया । 10 राउंड की तय प्रतियोगिता 16 जनवरी तक खेली जाएगी । पढे यह लेख  , फोटो - हर्षित डावर / चैसबेस इंडिया 

टाटा स्टील मास्टर्स 2024 : पाँच कैंडिडैट पर होगी सबकी नजरे

08/01/2024 -

विश्व के सबसे प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंट और शतरंज का विम्बलडन कहे जाने वाले टाटा स्टील मास्टर्स 2024 को शुरू होने में अब सिर्फ तीन दिन बाकी है और पूरी दुनिया के शतरंज प्रेमियों की नजरे इस टूर्नामेंट का इंतजार कर रही है और इस बार इसका आयोजन और खास इसलिए भी बन पड़ा है क्यूंकी इसे कैंडिडैट जितना मजबूत टूर्नामेंट माना जा रहा है । जहां कैंडिडैट में कुल 14 क्लासिकल राउंड होते है तो टाटा स्टील में 13 क्लासिकल मुक़ाबले खेले जाएँगे और बड़ी बात यह है की इस बार इस टूर्नामेंट के 14 खिलाड़ियों में पाँच खिलाड़ी ऐसे है जो 2024 का फीडे कैंडिडैट खेल रहे है और साथ ही वर्तमान विश्व चैम्पियन डिंग लीरेन का इसमें खेलना इसे और रोचक बना रहा है । पढे यह लेख 

फीडे पहली बार आयोजित करेगा बच्चो का विश्व कप

06/01/2024 -

विश्व शतरंज संघ नें एक नवीन कदम में, युवा शतरंज खिलाड़ियों के लिए पहला फीडे विश्व कप 22 जून से 3 जुलाई, 2024 तक जॉर्जिया में आयोजित करने का निर्णय लिया है । इस बारे में बयान जारी करते हुए शतरंज की वैश्विक संस्था फीडे नें कहा की “इस नए आयोजन का उद्देश्य एक संशोधित प्रणाली के साथ युवा शतरंज परिदृश्य को फिर से परिभाषित करना और युवा शतरंज खिलाड़ियों के लिए अधिक अवसर प्रदान करना है” । फीडे का यह कदम भारत जैसे प्रतिभा सम्पन्न देशो के लिए एक अच्छा अवसर साबित होगा जहां युवा प्रतिभाओं की एक पूरी पीढ़ी हर साल तैयार हो रही है । इसके अलावा हर वर्ष होने वाले फीडे विश्व यूथ चैंपियनशिप भी हमेशा की तरह आयोजित की जाएगी । पढे यह लेख  Photo : Anna Shtourman

प्रज्ञानन्दा और अदानी ग्रुप में करार , लंबे समय तक प्रायोजित करेगा अदानी ग्रुप

05/01/2024 -

भारतीय शतरंज ग्रांड मास्टर आर प्रज्ञानन्दा को फीडे विश्व कैंडिडैट के ठीक पहले दिग्गज व्यवसायी गौतम अडाणी के रूप में नया प्रशंसक मिला है जिन्होंने गुरुवार को इस 18 वर्षीय ग्रैंडमास्टर का सहयोग करने के फैसले की घोषणा की। अडाणी ने ‘एक्स' पर प्रज्ञानांनदा के साथ मुलाकात की अपनी फोटो साझा की जिसमें उन्होंने चेन्नई के इस स्टार खिलाड़ी को भारत के अनगिनत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत करार दिया। कैंडिडैट की तैयारी कर रहे प्रज्ञानन्दा के खेल जीवन में यह करार बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है , क्यूंकी इससे उनके ट्रेनिंग और सही टूर्नामेंट खेलते समय तैयारी में बहुत मदद हो सकती है, पढे यह लेख 

जनवरी फीडे रेटिंग : हम्पी - गुकेश को मिला कैंडिडैट में स्थान, मार्च से बदलेगी रेटिंग , टॉप 100 में 11 भारतीय

04/01/2024 -

फीडे द्वारा जनवरी माह की रेटिंग लिस्ट जारी करने के साथ ही भारतीय शतरंज के लिए एक और दो शानदार खबरे दी है तो अब एक मार्च से फीडे रेटिंग लिस्ट में होने वाले बदलावों में भी मुहर लगा दी है । जवारी की रेटिंग लिस्ट आते ही सबसे बड़ी दो अपेक्षित अच्छी खबर मिली और वह थी फीडे कैंडिडैट में गुकेश का पुरुष वर्ग में और महिला वर्ग में कोनेरु हम्पी का जगह बनाना और इसके साथ ही अब आने वाले कैंडिडैट में कुल पाँच भारतीय खिलाड़ी प्रज्ञानन्दा , विदित , गुकेश , हम्पी और वैशाली खेलते हुए नजर आएंगे । जनवरी में अब यह भी तय कर दिया गया है की आगामी एक मार्च के बाद खिलाड़ियों की शुरुआती रेटिंग को 1000 के स्थान पर बढ़ाकर 1400 कर दिया जाएगा । इसके साथ ही एक जनवरी को जारी रेटिंग के बाद भारत के छह खिलाड़ी एक बार फिर से 2700 के पार है जबकि कुल 11 खिलाड़ी विश्व के टॉप 100 में शामिल हो गए है । पढे यह लेख 

कार्लसन और गुनिना बने विश्व ब्लिट्ज़ चैम्पियन

02/01/2024 -

विश्व ब्लिट्ज़ शतरंज का समापन दो खास परिणामों के साथ हुआ ,पहला खास परिणाम यह था की विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन नें आखिरकार एक बार फिर से रैपिड के बाद ब्लिट्ज़ का दोहरा खिताब हासिल कर लिया और यह बात साबित कर दी की वर्तमान में उपलब्धियों के मामले में कोई भी उनके आस पास भी खड़ा नहीं होता है ,कार्लसन का ब्लिट्ज़ का यह सातवाँ और कुल 17वां विश्व खिताब रहा । अंतिम स्कोर में कार्लसन 16 अंक बनाकर पहले स्थान पर रहे । दूसरा खास परिणाम था गुनिना वालेंटीना का विश्व महिला ब्लिट्ज़ का खिताब जीतना ,अपने जीवन में कुछ स्वास्थ्य सबंधी समस्याओं से जूझती गुनिना 2012 में यह खिताब जीत चुकी थी पर उसके बाद कई बार खिताब के करीब आकर वह चूकी थी पर इस बार उनका जुनून सब पर भारी पड़ा और उन्होने अंतिम राउंड में वर्तमान क्लासिकल विश्व चैम्पियन जु वेंजून को मात देते हुए यह उपलब्धि हासिल की । पढे यह लेख  तस्वीरे : चेसबेस इंडिया और फीडे 

अनासतसिया बनी विश्व महिला रैपिड विजेता , हम्पी उपविजेता

29/12/2023 -

सब कुछ 2019 जैसा लग रहा था , जब भारत की महानतम महिला खिलाड़ी ग्रांड मास्टर कोनेरु हम्पी नें विश्व रैपिड के अंतिम राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल टाईब्रेक में जगह बनाई थी और उसके बाद चीन की ली टिंगजे को मात देकर अपना पहला विश्व महिला रैपिड का खिताब जीता था , इस बार भी हम्पी नें टाईब्रेक में रूस की अनासतसिया के खिलाफ पहला मुक़ाबला जीतकर बढ़त हासिल कर ली पर उसके बाद उनके लिए अगले तीन राउंड एक बुरे सपने के जैसे रहे जहां हर मैच में बेहतर होते हुए भी वह समय के दबाव में बिखर गयी और विश्व रैपिड का खिताब टूर्नामेंट की 51वीं वरीय रूस की अनासतसिया बोदनारुक नें अपने नाम कर लिया , मैच के बाद उन्होने कहा " हम्पी मुझसे बेहतर खेली पर मैं उनसे तेज खेली और यही मेरी जीत का कारण बना " । हम्पी को उस इस बार रजत पदक तो चीन की लेई टिंगजे का कांस्य पदक हासिल हुआ । पढे यह लेख .... तस्वीर फीडे और चेसबेस इंडिया 

कार्लसन पाँचवीं बार बने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियन

29/12/2023 -

और मैगनस कार्लसन नें एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया की फिलहाल अभी भी उनकी बादशाहत को चुनौती देना आसान नहीं है और लगातार दूसरी बार और कुल पाँचवीं बार विश्व रैपिड शतरंज का खिताब अपने नाम कर लिया । मैगनस कार्लसन नें रैपिड विश्व चैंपियनशिप के आखिरी दिन लगातार दो जीत और दो ड्रॉ से अपनी ख़िताबी जीत सुनिश्चित की । 13 राउंड के बाद कार्लसन 10 अंक बनाकर विजेता बने और शतरंज के तीनों फॉर्मेट मिलाकर उनका यह कुल 16वां खिताब रहा और अब कम से कम हर  फॉर्मेट में उनके पास पाँच विश्व खिताब है और ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए है । भारत के विदित अपने शानदार प्रदर्शन के बाद भी 12वे राउंड में फेडोसीव से जीती बाजी हारकर चौंथे स्थान पर रहे जबकि फेडोसीव नें रजत और यू यांगयी नें कांस्य पदक अपने नाम कर लिया । पढे यह लेख ... तस्वीरे : फीडे और चेसबेस इंडिया 

विश्व रैपिड D2: विदित-अर्जुन-भारत पदक की दौड़ में

28/12/2023 -

फीडे विश्व रैपिड शतरंज में पुरुष वर्ग के दूसरे दिन चार राउंड खेले गए और अब तक 9 राउंड के बाद तीन खिलाड़ी विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मैगनस कार्लसन , स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसीव और चीन के यू यांगयी 7 अंक बनाकर सबसे आगे चल रहे है जबकि भारत के विदित गुजराती , अर्जुन एरिगासी और भारत सुब्रमण्यम 6.5 अंक बनाकर 9 अन्य खिलाड़ियों के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है । अब जबकि चार राउंड बाकी है फीडे कैंडिडैट में जगह बनाने के लिए अर्जुन और अनीश गिरि (5.5 अंक) के पास अभी भी एक मौका है और दोनों को लगातार जीत ही उन्हे गुकेश से फीडे सर्किट पॉइंट में आगे ले जा सकती है । पढे यह लेख  फोटो फीडे / चेसबेस इंडिया 

विश्व महिला रैपिड : क्या कोनेरु हम्पी जीतेंगी दूसरा विश्व खिताब ?

28/12/2023 -

फीडे विश्व महिला रैपिड शतरंज का दूसरा दिन भारत की ग्रांड मास्टर और 2019 में विश्व खिताब जीत चुकी कोनेरु हम्पी के नाम रहा और एक बार फिर से उनके पास यह प्रतिष्ठित खिताब हासिल करने का शानदार मौका है । हम्पी नें दूसरे दिन शानदार खेल दिखाते हुए चार राउंड में 3.5 अंक बनाते हुए कुल स्कोर 6.5 अंक पहुंचा दिया है और अब अगर आखिरी दिन वह सबसे आगे चल रही रूस की अनसतासिया को पराजित करती है तो वह अपने सुनहरे इतिहास को दोहरा सकती है । दूसरा दिन वैशाली के लिए खास नहीं रहा और वह पहले दिन हासिल की गयी अपनी लय को खो बैठी जबकि प्रियांका नुताकी नें सभी को हैरान करने हुए  6 अंक बना लिए है और उनके पास अपने खेल जीवन में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है । पढे यह लेख , फोटो फीडे / चेसबेस इंडिया 

विश्व रैपिड 2023 : अर्जुन और विदित नें सम्हाला मोर्चा

27/12/2023 -

आखिरकार वर्ष 2023 के आखिरी सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का आगाज हो गया , फीडे विश्व रैपिड का आरंभ पहले दिन पुरुष वर्ग में पाँच राउंड से हुआ जिसके बाद वर्तमान विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मैगनस कार्लसन , चीन के यू यांगयी , बुल्गारिया के इवान चेपारीनोव के साथ भारत के विदित गुजराती और अर्जुन एरिगासी भी 4.5 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है , फीडे ग्रांड स्विस के बाद लगातार विदित का शानदार प्रदर्शन जारी है तो अर्जुन फीडे कैंडिडैट पहुँचने की अपनी आखिरी उम्मीद के लिए पूरा ज़ोर लगाते नजर आ रहे है । खैर कई शानदार मुकाबलों के अलावा पहले दिन यान नेपोमनिशी का कार्लसन के लिए दिया गया बयान भी सुर्खियों में रहा । पढे यह लेख फोटो चेसबेस इंडिया और फीडे  

विश्व महिला रैपिड : वैशाली की लय बरकरार

27/12/2023 -

उज्बेकिस्तान के समरकन्द में शुरू हुई फीडे विश्व महिला रैपिड शतरंज चैंपियनशिप के पहले दिन चार राउंड खेले गए और भारतीय खिलाड़ियों नें कुल मिलाकर मिला जुला प्रदर्शन किया । हालांकि पहले दिन एक बार फिर आर वैशाली शानदार लय में नजर आई और इस बार सफतौर पर ग्रांड मास्टर बनने और फीडे ग्रांड स्विस जीतने के बाद उनका बढ़ा हुआ आत्मविश्वास नजर आ रहा है । वैशाली नें पहले दिन 3 जीत दर्ज की जबकि एक बाजी ड्रॉ खेली और फिलहाल सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रही है । वहीं भारत की शीर्ष खिलाड़ी कोनेरु हम्पी नें भी पहले दिन 3 अंक अर्जित किया उन्हे एक मैच में हार का सामना करना पड़ा तो पद्मिनी राऊत नें चौंथे राउंड में दिव्या देशमुख को पराजित कर तीसरा अंक बनाया । 11 राउंड की इस विश्व रैपिड चैंपियनशिप में आज दूसरे दिन भी चार राउंड खेले जाएंगे । पढे यह लेख , फोटो चेसबेस इंडिया / फीडे 

विश्व रैपिड-ब्लिट्ज़ : क्या कार्लसन दोहराएंगे इतिहास या उभरेगा कोई नया सितारा

26/12/2023 -

वर्तमान समय में मैगनस कार्लसन से बड़ा कोई खिलाड़ी नहीं , विश्व क्लासिकल शतरंज का खिताब छोड़ने के बाद भी वह निर्विवाद तौर पर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी है और विश्व रैपिड और ब्लिट्ज़ के खिताब अभी भी उनके पास है । आज से उज्बेकिस्तान में आरंभ हो रही विश्व रैपिड और ब्लिट्ज़ शतरंज दोनों के खिताब बचाने की चुनौती उनके सामने होगी । दुनिया भर से उनके सामने चुनौती तो होगी है इस बार नजरे भारतीय युवा खिलाड़ियों पर भी होगी खासतौर पर इन फॉर्मेट के माहिर खिलाड़ियों अर्जुन एरिगासी , प्रज्ञानन्दा , निहाल सरीन और विदित गुजराती से भारतीय प्रशंसको को बहुत उम्मीद है । गुकेश नें भी पिछली बार अच्छा खेल दिखाया था साथ ही उनका कैंडिडैट पहुँचना भी बहुत हद तक इन टूर्नामेंट में अनीश और अर्जुन के परिणामों पर टिका हुआ है । चेसबेस इंडिया टीम इस बार फिर से मैच स्थल से आपके लिए सीधा प्रसारण ला रही है । पढे यह लेख...तस्वीर : शाहिद एहमद 

गुकेश बने चेन्नई ग्रांड मास्टर्स के विजेता , अर्जुन रहे उपविजेता

22/12/2023 -

बेहद रोमांचक अंतिम राउंड के बाद आखिरकार  "चेन्नई ग्रांड मास्टर्स शतरंज 2023" को उसका विजेता मिल गया , और यह खिताब अपने गृहनगर में डी गुकेश के नाम रहा । गुकेश नें अंतिम राउंड में काले मोहरो से हमवतन पेंटाला हरिकृष्णा को ड्रॉ पर रोकते हुए 4.5 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया , हालांकि अर्जुन एरिगासी नें शानदार खेल दिखाते हुए अंतिम राउंड में हंगरी के सनन सुज्गिरोव  को पराजित करते हुए 4.5 अंक बनाए पर वह टाईब्रेक में दूसरे स्थान पर रहे जबकि भारत के पेंटाला हरिकृष्णा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ , इस परिणाम का असर फीडे सर्किट पर भी पड़ना ही था और अब गुकेश  फीडे कैंडिडैट में फीडे सर्किट के जरिये पहुँचने की दौड़ में सबसे आगे पहुँच गए है जबकि अनीश और अर्जुन के लिए गुकेश को पीछे छोड़ने का एक मात्र जरिया विश्व रैपिड और ब्लिट्ज में ख़िताबी जीत दर्ज करना होगा । चैसबेस इंडिया ,एमजीडी1 और नोडविन गेमिंग द्वारा आयोजित 50 लाख रुपेय पुरुस्कार राशि वाले इस टूर्नामेंट को तामिलनाडु राज्य सरकार नें प्रायोजित किया । पढे यह लेख ... फोटो शाहिद अहमद पढे यह लेख 

Contact Us