NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

गोवा इंटरनेशनल R4 -चार खिलाड़ी चार अंको पर पहुंचे !

20/06/2019 -

गोवा इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट में चार राउंड के बाद चार खिलाड़ी 4 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर पहुँच गए है । सबसे खास बात 55 वर्षीय उक्रेन के ग्रांड मास्टर वालेरीय नेवेरोव की दूसरे वरीय जॉर्जिया के लेवन पंतुसूलिया पर जीत रही । आज खेले गए इस राउंड में कोई भी भारतीय खिलाड़ी चार अंको में नहीं पहुँच सका है । चार राउंड के बाद अपने चारो राउंड जीतकर कजाकिस्तान के पीटर कोस्टेंकों ,अर्मेनिया के समवेल सहकायन और मेनुएल पेट्रोसियन और उक्रेन के वालेरीय नेवेरोव सबसे आगे चल रहे है । हालांकि सिर्फ आधा अंक के अंतर पर भारत के दीपन चक्रवर्ती ,इनयान पी,वियानी अंटोनिओ ,और मित्रभा गुहा सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है । 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

गोवा इंटरनेशनल R 2&3 – रत्नाकरण के नाम रहा दिन !

20/06/2019 -

गोवा इंटरनेशनल शतरंज का दूसरा दिन भी काफी उलटफेर भरा रहा और कई शानदार मुक़ाबले देखने को मिले पर आज का दिन अगर किसी के नाम रहा तो वह है इंडियन मिखाइल मतलब इंटरनेशनल मास्टर कंथोंली रत्नाकरण के दरअसल उन्होने अपने खेल जीवन की कुछ सबसे शानदार जीतों में से एक जीत दर्ज करते हुए जॉर्जिया के दिग्गज मिखेल मेकहेडिलीशिविली को पराजित को मैच में अपने वजीर के बलिदान देते हुए पराजित कर दिया । उनके अलावा वियानी अंटोनिओ नें जॉर्जिया के लूका पाइचादे को ,संकल्प गुप्ता नें ब्राज़ील के अलेक्ज़ेंडर फिएर को मित्रभा गुहा नें बांग्लादेश के जियौर रहमान को मात देते हुए तीन राउंड के बाद जॉर्जिया के ही लेवन पंतुसूलिया ,अर्मेनिया के समवेल सहकयान और पेट्रोसियन मेनुएल , दीपन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ सयुंक्त बढ़त हासिल कर ली है ।

गोवा इंटरनेशनल R1 -बड़े उलटफेर : 4 ग्रांडमास्टर हारे !

18/06/2019 -

गोवा में आज से गोवा ग्रांडमास्टर इंटरनेशनल शतरंज चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ गोवा के पावर मिनिस्टर नीलेश कबराल और टॉप सीड वेनुएजेला के ग्रांड मास्टर इतुरिजागा एडुयार्डो के बीच पहली चाल चलकर हुआ । इससे पूर्व 23 देशो के 246 खिलाड़ी की मौजूदगी में भारतीय संस्कृति की झलक के साथ भारतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति के साथ रंगारंग समारोह भी आयोजित किया गया । प्रतियोगिता में शीर्ष भारतीय खिलाड़ी अभिजीत गुप्ता है साथ ही प्रतियोगिता में उन्हे 5 वी वरीयता दी गयी है । उनके अलावा दीपन चक्रवर्ती 12वे सीड ,देबाशीष दास 14वे सीड ,दुनिया के दूसरे सबसे युवा ग्रांड मास्टर डी गुकेश को 16वीं तो इनयान पी को 19वीं वरीयता दी गयी है । पहला दिन बड़े उलटफेर भी लेकर आया जब चार ग्रांडमास्टरों को हार का मुह देखना पड़ा - पढे यह लेख

सुधीर सिन्हा बने गोल्डेन जुबली फीडे रेटिंग विजेता

18/06/2019 -

बिहार की राजधानी पटना में सम्पन्न हुए लाला लाजपत राय स्मृति गोल्डन जुबली शतरंज टूर्नामेंट का खिताब बिहार के सीनियर खिलाड़ी सुधीर कुमार सिन्हा नें अपने नाम कर लिया । अंतिम राउंड में काफी कुछ अप्रत्याशित हुआ और विजेता बने सुधीर कुमार सिन्हा के प्रतिद्वंदी मेहांजुल होदा खेलने ही नहीं पहुंचे और इस प्रकार सिन्हा 8.5 अंको पर पहुँच गए जबकि टाईब्रेक में आगे चल रहे विपुल सुहासी को अंतिम राउंड में निचले वरीय आशीष राज नें ड्रॉ पर रोककर खिताब जीतने से वंचित कर दिया । पढे मुख्य आयोजक धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट । 

गोल्डेन जुबली फिडे रेटिंग -विपुल और सुधीर सबसे आगे

16/06/2019 -

अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में पटना के गांधी मैदान के करीब लाला लाजपत राय भवन में आयोजित लाला लाजपतराय स्मृति ए बी सी ए गोल्डेन जुबली फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के में आज आठवें चक्र की समाप्ति के बाद विपल सुभाषी और सुधीर सिन्हा 7 .5 अंको के साथ संयुक्त रूप से अपनी अग्रता कायम किये हुए हैं। बिहार शतरंज में एक बार फिर उसके सभी बड़े खिलाड़ी एक टूर्नामेंट में खेल रहे है और परिणाम स्वरूप कई युवा और नई प्र्तिभाओ को उनके साथ खेलने के मौके मिल रहा है । प्रतियोगिता कुल 166 खिलाड़ियों को आयोजित करने में कामयाब रही है । बिहार के अलावा और भी राज्यो से खिलाड़ी यहाँ भाग लेने पहुंचे है । पढे पढे बिहार प्रदेश धर्मेंद्र कुमार की यह रिपोर्ट

भारत के निहाल सरीन नें रचा इतिहास बने एशियन ब्लिट्ज़ चैम्पियन

16/06/2019 -

जबकि सबकी नजरे विश्व कप मुक़ाबले में जगह बनाने के लिए हुए एशियन कॉन्टिनेन्टल के क्लासिकल मुकाबलो में लगी थी तभी उसके ठीक बाद हुए एशियन ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में एक नया इतिहास बन गया और इससे बनाने वाला खिलाड़ी भी भारत से है यही बात इस बात को बड़ा बनाती है । भारत के 14 वर्षीय निहाल सरीन नें एक एशियन ब्लिट्ज शतरंज का खिताब जीतकर ऐसा करने वाले सबसे युवा एशियन खिलाड़ी होने का गौरव हासिल कर लिया । अंतिम राउंड में उन्होने ईरान के पूर्व एशियन ब्लिट्ज चैम्पियन अलिरेजा को पराजित कर 8 अंक बनाकर विजेता बनने का काम किया । पढे यह लेख

नॉर्वे शतरंज 2019 – मेगनस कार्लसन बने विजेता ! आनंद को सातवाँ स्थान

15/06/2019 -

आखिरकार मौजूदा विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें अपने देश मे ही आयोजित होने वाली विश्व की सबसे कठिन प्रतियोगिता मे शुमार नॉर्वे शतरंज 2019 का खिताब अपने नाम कर लिया । पिछले वर्ष वह यह कारनामा नहीं कर सके थे । खैर रोचक बात यह रही की अंतिम राउंड में कार्लसन को अमेरिका के फबियानों करूआना से हार का सामना करना पड़ा बावजूद इसके 13.5 अंको के साथ बड़े अंतर से उन्होने खिताब को अपने नाम कर लिया । अंतिम राउंड में भारत के विश्वनाथन आनंद को पराजित करते हुए अर्मेनिया के लेवान अरोनियन 10.5 अंक बनाकर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर दूसरे स्थान पर रहे । भारत के विश्वनाथन आनंद के लिए टूर्नामेंट मिला जुला रहा और पहले तो दो राउंड में कार्लसन और ममेद्यारोव के हाथो हार के बाद उन्होने मेक्सिम लाग्रेव ,डींग लीरेन और वेसली सो को मात देकर अच्छी वापसी की और लगा की वह लय में लौट आए है पर फिर उन्हे यू यांगी और फबियानों करूआना से करीबी हार का सामना करना पड़ा । अंतिम दो राउंड में भी पहले वह रूस के ग्रीसचुक से जीते पर अंतिम राउंड लेवान अरोनियन से हार गए और इस प्रकार 9 में से 4 जीत और 5 हार उनके खाते में आई ।

मुंबई मेयर कप 2019-अर्मेनिया के पेट्रोसियन सबसे आगे

14/06/2019 -

भारतीय ग्रीष्मकालीन शतरंज के इंटरनेशनल टूर्नामेण्ट के दूसरे पड़ाव का आगाज 12वीं मुंबई मेयर कप इंटरनेशनल ओपन चेस टूर्नामेण्ट के रूप में मुंबई के मांउट लिट्रा स्कूल इंटरनेशनल में बीते 9 जून से शुरू हो चुका है। वीनस चेस एकेडमी के आयोजन में शुरू हुये इस टूर्नामेण्ट  के ए कैटगरी में 26 ग्रांडमास्टर और 13 इंटरनेशनल मास्टर सहित 21 देशों के कुल 217 खिलाड़ी दिमागी दांव पेंच से रूबरू हो रहे है।प्रतियोगिता के टॉप सीटेड खिलाड़ी वेनएजुला के एडुयार्डो इतुरिजगा (2637) है। वहीं भारतीय खिलाड़ियों में ग्रांडमास्टर दीपन चक्रवर्ती (2557) सर्वाधिक रेटिंग वाले खिलाड़ी है।10 राउण्ड में सम्पन्न होने वाले इस टूर्नामेण्ट में अब तक 8 राउण्ड के मैच हो चुके है। जो की पूरी तरह उलटफेर वाला रहा है। अब तक के अंकतालिका की बात करें तो अर्मेनिया  के ग्रांडमास्टर पेट्रोसियन मेनुयल  7  अंक बनाकर प्रतियोगिता में टॉप पर चल रहे है।आश्चर्य की बात यह है कि कोई भी भारतीय ग्रांडमास्टर टॉप टेन की सूची में नहीं है। पढ़िये नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

एशियन कॉन्टिनेन्टल शतरंज - भारत के मुरली कार्तिकेयन नें बनाई बढ़त,महिलाओं में भक्ति सयुंक्त बढ़त पर

12/06/2019 -

इस समय चीन में चल रही एशियन कॉन्टिनेन्टल शतरंज स्पर्धा अपने आधे पड़ाव को पार कर चुकी है और फीडे विश्व कप के लिए भरी जाने वाली चार जगह के लिए जंग जारी है । भारत के शीर्ष खिलाड़ियों विदित गुजराती और अधिबन भास्करन के लिए जहां टूर्नामेंट मुश्किलों भरा साबित हो रहा है तो भारत के ही मुरली कार्तिकेयन नें अपने बेहतरीन प्रदर्शन से एकल बढ़त हासिल कर ली है । महिला वर्ग में भी भक्ति कुलकर्णी लगातार बढ़त बनाए हुए है अब देखना होगा की क्या अंतिम तीन राउंड में यह खिलाड़ी अपना शानदार प्रदर्शन यूं ही जारी रखते हुए भारत को खिताब दिलाने के साथ साथ विश्व कप का टिकट ले सकेंगे । 

नॉर्वे शतरंज 2019 - तीन जीत के बाद हारे आनंद

11/06/2019 -

नॉर्वे शतरंज में विश्वनाथन आनंद के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही पर तीसरे से लेकर पांचवे राउंड तक आनंद नें मेक्सिम लाग्रेव , डींग लीरेन और वेसली सो जैसे युवा दिग्गजों को पराजित कर अपनी लय पकड़ ली थी । और जैसे ही लग रहा था की आनंद प्रतियोगिता में अपने पुराने प्रदर्शन को दोहरा सकते है चीन के यू यांगी के खिलाफ उन्हे हार का सामना करना पड़ा । आनंद फिलहाल अपने खेल जीवन के एक ऐसे दौर से गुजर रहे है जंहा उन्हे हर रोज एक नहीं शुरुआत करनी होती है और यह योद्धा कभी हार ना मानने की अपनी आदत पर अडिग बढ़े चला जा रहा है । वैसे अभी तक आयोजको का क्लासिकल में परिणाम लाने के लिए अरमागोदेन कराने का निर्णय उतना सफल नजर नहीं आया है और अब तक खेले गए 30 मुकाबलों में 7 में ही परिणाम सामने आए है । खैर अरमागोदेन की लोकप्रियता बढ्ने के लिए जरूर इस प्रतियोगिता के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा 

किट इंटरनेशनल 2019: एडुयार्डो इतुरिजगा बने विजेता

10/06/2019 -

भारतीय ग्रीष्मकालीन शतरंज के इंटरनेशनल टूर्नामेंट का पहला पड़ाव सम्पन्न हो चुका है और इस समय दूसरा टूर्नामेंट मुंबई में चल रहा है । खैर बात करते है पहले खिताब की उड़ीसा के भुवनेश्वर में ऑल उड़ीसा चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में किट यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल चेस हॉल में 31 मई से 7 जून तक चली 12वीं किट इंटरनेशनल चेस फेस्टीवल के ए कैटगरी का खिताब प्रतियोगिता के टॉप सीडेड वेनुएजेला के नंबर एक ग्रांडमास्टर एडुयार्डो इतुरिजगा ने 10 राउण्ड के मैच में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत अपराजित रहते हुए 8 अंक अर्जित कर अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में कुल 278 खिलाड़ियों की प्रतिभागिता रही। इसी प्रतियोगिता में भारत को एक नया इंटरनेशनल मास्टर बेस्ट बंगाल के कौस्तुब चटर्जी के रूप में मिला। भारतीय आईएम पी श्यामनिखिल ने 7.5 अंक बनाकर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंकतालिका में छठवें स्थान पर व भारतीय खिलाड़ियों में पहले स्थान पर रहे। पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

नॉर्वे शतरंज 2019 - आनंद की वापसी आगे और चुनौती

08/06/2019 -

विश्व के शीर्ष 10 शतरंज खिलाड़ियों के बीच होने वाले दुनिया के सबसे मजबूत टूर्नामेंट अल्टिबॉक्स शतरंज चैंपियनशिप में भारत के लिए तीसरे दिन अच्छीखबर आई जब 5 बार के विश्व चैम्पियन भारत के विश्वनाथन आनंद नें बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव को टाईब्रेक में पराजित करते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की । पहले राउंड में कार्लसन से क्लासिकल में ड्रा और टाईब्रेक में हार का सामना करने के बाद दूसरे राउंड में उन्हे अजरबैजान के शाकिरयार ममेद्यारोव से क्लासिकल में पराजय का सामना करना पड़ा था । तीसरे राउंड में हुए इस मुक़ाबले में आनंद नें काले मोहरो से खेलते हुए राय लोपेज ओपनिंग का सहारा लिया और क्लासिकल मुक़ाबला आसानी से ड्रा कर लिया । ऐसे में टाईब्रेक मुक़ाबले अरमागोदेन में उन्होने राय लोपेज खेलते हुए इस बार जीत दर्ज कर ली और इस मैच में 1.5-0.5 जीत के सहारे आनंद 2 अंको के साथ 10 वे स्थान से आगे बढ़कर आठवे स्थान पर आ गए । 

नॉर्वे शतरंज 2019 - पहला दिन - अरमागोदोन का रोमांच

05/06/2019 -

नॉर्वे शतरंज 2019 का आगाज ही बेहद रोचक अंदाज में हुआ और पहले दिन मुक़ाबले ड्रॉ रहने का परिणाम अरमागोदोन ब्लिट्ज मुक़ाबले का रोमांच लेकर आया । वैसे तो अरमागोदोन मुक़ाबला विश्व चैंपियनशिप में खेला जाता है पर इसका प्रयोग पहली बार नॉर्वे शतरंज में इसका प्रयोग किया जा रहा है । इस मुक़ाबले में सिर्फ एक टाईब्रेक मुक़ाबला खेला जाता है जिसमें सफ़ेद मोहरे से खेल रहे खिलाड़ी को 5 मिनट तो काले मोहरो से खेल रहे खिलाड़ी को 4 मिनट दिये जाते और अगर परिणाम ना निकले तो काले मोहरो से खेल रहे खिलाड़ी को विजेता घोषित कर दिया जाता है । तो पहले राउंड के टाईब्रेक के आधार पर नॉर्वे के मेगनस कार्लसन नें भारत के विश्वानाथन आनंद को ,अजरबैजान के शाकिरयार ममेद्यारोव नें अमेरिका के फबियानों करूआना को , चीन के डींग लीरेन नें अमेरिका के वसली सो को ,चीन के यू यांगी नें फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव को तो अर्मेनिया के लेवान अरोनियन नें रूस के अलेक्ज़ेंडर को पराजित करते हुए अपने अभियान की शुरुआत की । पढे यह लेख 

किट इंटरनेशनल 2019 का आगाज, लक्ष्मण बढ़त पर

03/06/2019 -

उड़ीसा राज्य के भुवनेश्वर शहर में ऑल उड़ीसा चेस एसोसिएशन और प्रतिष्ठित किट यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में 31 मई से 12वीं किट इंटरनेशनल चेस फेस्टीवल का आयोजन बेहद ही शानदार ढंग से किट यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल चेस हॉल में हो रहा है। तीन कैटगरी ए बी और सी में आयोजित की जा रही यह प्रतियोगिता 7 जून तक चलेगी। बात करे प्रतियोगता के ए कैटेगरी तो इसमें 17 देशों के कुल 278 खिलाड़ी खेल रहे है जिसमें 16 ग्रांडमास्टर, 16 इंटरनेशनल मास्टर शामिल है। मेजबान होने के कारण सबसे बड़ा दल भारतियों का है जिसमें 220 खिलाड़ी खेल रहे है। प्रतियोगिता के टॉप सीटेट खिलाड़ी वेनजुला के ग्रांडमास्टर इतूरिजागा बोनेली (2637) है। वहीं भारतीयों में टॉप रेटेड खिलाड़ि ग्रांडमास्टर देवाशिष दास (2544) है। चार राउंड के बाद भारतीय खिलाड़ियों में आरआर लक्ष्मण 4 अंक बनाकर खेल रहे है । पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

जून फीडे रेटिंग:आनंद,हम्पी शीर्ष 10 में, निहाल 2600 पार

02/06/2019 -

फीडे की विश्व शतरंज रेटिंग जारी कर दी गयी है और भारत के लिहाज से मिश्रित परिणाम रहे है । पुरुष विश्व रैंकिंग में मेगनस कार्लसन नया इतिहास रचने के बेहद करीब है और 2875 अंको के साथ खुद के ही रिकॉर्ड को तोडकर 2900 की ओर बढ्ने का इरादा पहले ही जाहिर कर चुके है । भारतीय खिलाड़ियों में आनंद अभी भी शीर्ष भारतीय है पर विश्व रैंकिंग में उन्हे 2 स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह 9वे स्थान पर है । जबकि हम्पी महिलाओं में चौंथे स्थान पर पहुँच गयी है । हरिकृष्णा विश्व नंबर 24 बने हुए है । विदित +2700 क्लब में बने हुए है तो अधिबन को खासा नुकसान हुआ है और अब वह 2701 से गिरकर 2676 पर जा पहुंचे है । इन सबके बीच नन्हें खिलाड़ी निहाल सरीन 2600 रेटिंग पर पहुँचने वाले वर्तमान समय में दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए है । पढे यह लेख ।  

Contact Us